जनन कैसे करते है बिल्कुल बारीकी से समझें
Q.1 - जनन किसे कहते हैं जनन के प्रकारों के नाम
Ans . वह प्रक्रिया जिसमें सजीवों की एक प्ले दूसरी पीढ़ी को उत्पन्न करती है जन्म कहलाता है | जनन दो प्रकार के होते हैं
(I) अलैंगिक जनन (II) लैंगिक जनन
Q.2 - बीज का निर्माण किस भाग में होता है
Ans . मादा जायांग के आधार में स्थित अंडाशय में
Q.3 - किसी कोशिका से युगमक में कैसे उत्पन्न होता है
Ans . कोशिका के अर्धसूत्री विभाजन से
Q.4 - नर एवं मादा युग्मको सामान्यतः क्या कहते हैं
Ans . शुक्राणु और अंडाणु
Q.5 - विखंडन द्वारा जन्म किस जीवधारी में होता है
Ans . अमीबा में
Q.6 - परागकण का निषेचन में क्या महत्व है
Ans . परागकण नर युग्मक का निर्माण करते हैं परागकण पराग नलिका के द्वारा अंडाशय तक पहुंचता है और अंडे से संयुक्त होकर युगमनज बनाता है जिस के विभाजन से नए पौधे का जन्म होता है
Q.7 - मानव में निषेचन क्रिया किस अंग में होती है
Ans . अंडवाहिनी में
Q.8 - जनन क्या है
Ans . जीव धारियों द्वारा अपने ही समान अन्य जीवधारियों के उत्पन्न करने एक क्रिया को जनन कहते हैं
Q.9 - युगमनज कैसे बनता है
Ans . एक नर युग्मक अथवा शुक्राणु तथा एक मादा युग्मक अथवा अंडाणु के संयोजन से युगमनज बनता है
Q.10 - अंडोत्सर्ग किसे कहते हैं
Ans . मादा के वयस्क होने पर प्रत्येक 28 दिन में एक अंडा उत्सर्जित होता है जाए क्रिया अंडोत्सर्ग कहलाती है


0 टिप्पणियाँ
Thank you ❤️❤️❤️