Header Ads Widget

Ticker

Glovefactverma

कृषि जलवायु

             आइए जानते हैं कृषि जलवायु के बारे में  

Q.1 - जलवायु किसे कहते हैं 
Ans . मौसम की दशाओं के औसत को 

Q.2 - जलवायु का कारक कौन कौन से हैं 
Ans . (1) तापमान
(2) वर्षा 
(3) पवन 

Q.3 - जलवायु का अध्ययन किस विज्ञान के अंतर्गत आता है 
Ans . जलवायु विज्ञान 

Q.4 - तापमान किसके द्वारा मापते हैं 
Ans . तापमापी के द्वारा 

Q.5 - मौसम के आधार पर फसलें कितनी प्रकार की होती हैं 
Ans . मौसम के आधार पर फसलें तीन प्रकार की होती हैं 
(1) खरीफ की फसल 
(2) रवि की फसल 
(3) जायद की फसल 

Q.6 - जलवायु को प्रभावित करने वाले कौन कौन से कारक हैं 
Ans . वर्षा , तापमान व पवन है 

Q.7 - वायुदाब मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग करते हैं 
Ans . वायुदाबमापी का प्रयोग करते हैं 

Q.8 - वर्षा मापने वाले यंत्र का सचित्र वर्णन कीजिए 
Ans . इस यंत्र की सहायता से किसी स्थान की निश्चित समय में होने वाली वर्षा की माप की जाती है इसमें एक बेलनाकार खोल में एक शीशे की बोतल होती है बोतल की व्यास के बराबर व्यास वाली एक कि इस पर रखी होती है वर्षा में इसे खुला रख देते हैं वर्षा की बूंदे बोतल में एकत्र हो जाती हैं उसे नाम लिया जाता है जिससे वर्षा की मात्रा ज्ञात हो जाती है 

Q.9 - तूफान में कौन-कौन सी हानियां है 
Ans . (1) तूफान से विद्युत तथा दूरसंचार के तार टूट जाते हैं जिससे विद्युत और संचार व्यवस्था ठप हो जाते हैं 
(2) सड़कों पर जगह-जगह ब्रिज गिर जाने से यातायात में रुकावट आती है 
(3) वायुमान तूफान के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं 
(4) कमजोर मकान, टीन शेड, छप्पर आदि गिर जाते हैं 

Q.10 - चक्रवाती हवा चलने का कारण क्या है 
Ans . चक्रवात में हवा चक्कर लगाते हुए गोलाई में घूमते है जब चक्रवात में गर्मी के कारण वायु ऊपर चली जाती है तो वहां निम्न वायुदाब का क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है उसके कारण आसपास में क्षेत्र में ठंडी वायु आकार गोलाई में घूमने लगती है परंतु केंद्र तक ना पहुंच कर दाएं और बाएं दिशा की ओर मुड़कर तेजी से घूमने लगती है और चक्रवात का रूप धारण कर लेती है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ