आइए जानते हैं स्वस्थ रहने के लक्षण
Q.2 - शारीरिक शिक्षा क्यों आवश्यक है
Ans . शारीरिक शिक्षा बालक के शरीर का स्वास्थ्य तथा मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों के विकास के लिए आवश्यक है
Q.3 - शारीरिक शिक्षा से क्या लाभ है
Ans . (1) यह शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ एवं मजबूत बनाती है
(2) इसमें खेल क्रियाओं द्वारा स्फूर्ति,आनंद और ऊर्जा प्राप्त होती है
(3) इससे जीतने हारने की स्थिति में अपने को अनुशासित रखने का गुण विकसित होता है
(4) इससे सहयोग की भावना विचारशीलता, दृढ़ता , संयम आदि नैतिक मूल्यों का विकास होता है
(5) समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा शारीरिक शिक्षा से मिलती है
Q.4 - गंदे स्थानों पर नंगे पैर क्यों नहीं घूमना चहिए
Ans . गंदे स्थानों पर नंगे पैर घूमने से सूक्ष्म रोगाणु शरीर में प्रवेश करके रोग पैदा कर देते हैं
Q.5 - व्यायाम से आप क्या समझते हैं
Ans . खेलने कूदने से शरीर का व्यायाम होता है व्यायाम से शरीर की छोटी बड़ी मांसपेशी अच्छी तरह से विकसित एवं मजबूत हो जाती हैं जिससे शरीर निरोग रहता है मांसपेशियों में खिंचाव ना आ सके अतः शरीर को खेल के अनुकूल तापमान देने के लिए उस खेल के खेलने से पहले व्यायाम करना आवश्यक है
Q.6 - व्यायाम का क्या महत्व है
Ans . (1) व्यायाम करते समय हमारे अंगों में होने वाले गति से रक्त संचार बढ़ता है जिससे शरीर की सक्रियता में वृद्धि होती है
(2) व्यायाम करते समय सांस की गति तेज हो जाने से फेफड़ों में शुद्ध वायु अधिक मात्रा में पहुंचती है जिससे रक्त को अधिक ऑक्सीजन प्राप्त होती है और कार्बन डाइऑक्साइड तेजी से बाहर निकल जाती है
(3) व्यायाम से पसीना अधिक आता है जिससे शरीर अनावश्यक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं
(4) व्यायाम करने से भूख अच्छी लगती है भोजन पचता है तथा शरीर स्वस्थ व हष्ट पुष्ट बनता है
Q.7- व्यायाम करते समय कौन-कौन सी सावधानी रखनी चाहिए
Ans . (1) व्यायाम सदैव खुले स्थान में करना चाहिए
(2) व्यायाम से पहले हुआ तुरंत बाद स्थानीय भोजन नहीं करना चाहिए
(3) आवश्यकता से अधिक व्यायाम ना करें
0 टिप्पणियाँ
Thank you ❤️❤️❤️